Bihar Property Card Download: ओवरव्यूज़
बिहार राज्य के अलग-अलग जिलों में भूमि सर्वे का कार्य चल रहा है। कई जिलों में सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, तथा वहाँ के भूमि मालिकों को सरकार द्वारा प्रॉपर्टी कार्ड जारी किया जा रहा है। यह प्रॉपर्टी कार्ड दरअसल क्या होता है? इसके क्या फायदे हैं? इसे कैसे चेक और डाउनलोड किया जा सकता है? इन सभी प्रश्नों का उत्तर आपको इस लेख में विस्तार से मिलेगा।
Bihar Property Card Download: प्रॉपर्टी कार्ड क्या है?
जैसा कि आप सभी जानते हैं, बिहार सरकार राज्य के सभी जिलों में भूमि सर्वेक्षण करवा रही है। सर्वेक्षण के बाद, भूमि मालिकों को उनकी जमीन का डिजिटल कार्ड दिया जा रहा है, जिसे संपत्ति कार्ड या नागरिक अधिकार अभिलेख कार्ड भी कहा जाता है। इस कार्ड में उनकी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी शामिल होती है। इससे आपको भूमि से जुड़ी प्रक्रिया में मदद मिलेगी।
Bihar Property Card Download: प्रॉपर्टी कार्ड में मौजूद जानकारी
- खतियान का क्रम संख्या
- खाता संख्या
- रैयत का नाम (एक से अधिक रैयतों द्वारा हिस्से धारित करने पर, हिस्से के अनुसार नाम)
- पिता/पति का नाम, जाति एवं निवास
- खेसरा नंबर
- रकबा एoडीo
- चौहद्दी
- भूमि का वर्गीकरण
- अभ्युक्ति (दखल/दखल के प्रकार सहित)
- नजरी नक्शा
Bihar Property Card Download: प्रॉपर्टी कार्ड के फायदे
प्रॉपर्टी कार्ड में भूमि और उसके मालिक की पूरी जानकारी होती है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि असल में जमीन का मालिक कौन है और उसके कितने हिस्सेदार हैं। इससे जमीन विवाद और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी। जहां भी आपको अपनी जमीन पर मालिकाना हक साबित करना है, वहां आप इस प्रॉपर्टी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
Bihar Property Card Download: प्रॉपर्टी कार्ड चेक और डाउनलोड कैसे करें
प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको “बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
इसके बाद आपको “नागरिक अधिकार अभिलेख कार्ड प्रिंट करें” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। फिर एक नए पेज पर आपको District, Circle, Mauja, Shivir और New Khesra No. डालकर “OK” पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपका प्रॉपर्टी कार्ड खुलकर आ जाएगा, जिसे आप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Property Card Download: ये जिलें प्रॉपर्टी कार्ड जारी कर चुके हैं
- बेगुसराय
- जहानाबाद
- पश्चिम चंपारण
- सुपौल
नोट: जल्द ही बिहार के अन्य जिलों में भी प्रॉपर्टी कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके बाद आप इस लेख में बताए गए तरीके से बिहार के किसी भी जिले के प्रॉपर्टी कार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar Property Card Download: महत्वपूर्ण तिथियाँ
यहाँ आप संबंधित सेवाएं देख सकते हैं। सभी महत्वपूर्ण तिथियों और प्रक्रियाओं की जानकारी सरकारी वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट होती रहती है।
इन्हें भी देखें:
- Bihar Jamin Survey 2024: बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण शुरू, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स देखें।
- Mera Ration 2.0 New App: राशन कार्ड में नाम जोड़ने और सुधार करने का आसान तरीका।
- Bihar Ration Dealer Kaise Bane: राशन डीलर बनने का पूरी जानकारी।
- RBI Quiz Competition 2024: RBI quiz में पुरस्कार प्राप्त करने का तरीका।
- Bihar Board NSP Cut Off List 2024: बिहार बोर्ड NSP CSS Cutoff List डाउनलोड करें।
- Bihar Udyami Yojana Selection List 2024: उद्यमी योजना चयन की जानकारी।
- Bihar Beej Distributor Online Apply 2024: बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनने का सुनहरा मौका।