Google Play Store Se Paise Kamane Ke Tarike – Top Guide

Rate this post

गूगल प्ले स्टोर से पैसे कैसे कमाएं – एक संपूर्ण गाइड

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं और खासकर एंड्रॉइड फोन का उपयोग करते हैं, तो आपको गूगल प्ले स्टोर के बारे में जानकारी होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादातर मोबाइल ऐप्स प्ले स्टोर पर उपलब्ध होते हैं, जिन्हें आप आसानी से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। साथ ही, ऐप्स के मालिक अपने प्रोडक्ट को इसमें अपलोड करके पैसे भी कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए किन-किन स्टेप्स को फॉलो करना होता है, इसके बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं होती है।

Google PlayStore Se Paise Kaise Kamaye

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें गूगल प्ले स्टोर से पैसे कमाने का तरीका जानना है, तो चिंता न करें। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको गूगल प्ले स्टोर से कमाई से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देने का प्रयास करेंगे।

READ Also  HP Police Constable Recruitment 2024 Notification PDF Out For 1088 Posts, Himachal 708 Male, 380 Female Vacancy

इस पोस्ट में आप जानने वाले हैं!

  • गूगल प्ले स्टोर क्या है?
  • गूगल प्ले स्टोर से पैसे कमाने के तरीके
  • 1. ऐप अपलोड
  • 2. Paid Apps
  • गूगल प्ले स्टोर आईडी कैसे बनाएं?
  • FAQ – Google Playstore से कमाई संबंधित महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

गूगल प्ले स्टोर क्या है?

गूगल प्ले स्टोर एक एंड्रॉइड ऐप होस्टिंग प्लेटफॉर्म है जो केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होता है। इसमें ऐप्स, मूवीज, गेम्स, बुक्स और अन्य डिजिटल कंटेंट डाउनलोड किए जा सकते हैं। गूगल प्ले को वर्ष 2012 में लॉन्च किया गया था जिसका संचालन गूगल द्वारा किया जाता है। इसमें लाखों से भी अधिक ऐप्स और गेम्स उपलब्ध होते हैं, जिन्हें मुफ्त में इंस्टॉल किया जा सकता है, जबकि कुछ को पैसे देकर भी खरीदा जा सकता है।

गूगल प्ले स्टोर से पैसे कमाने के तरीके

1. ऐप अपलोड

यदि आपको ऐप डेवलपमेंट की पूरी जानकारी है, तो आप अपनी खुद की ऐप बनाकर प्ले स्टोर में पब्लिश कर सकते हैं। इसके बाद जिन यूजर्स को उस ऐप की आवश्यकता होगी, वे इसे प्ले स्टोर से इंस्टॉल करके उपयोग कर सकते हैं। यदि आपकी ऐप को प्ले स्टोर से बहुत अधिक लोग इंस्टॉल कर लेते हैं, तो आप अपनी ऐप में विज्ञापन लगाकर पैसे कमा सकते हैं।

ऐप अपलोड करके पैसे कमाने के लिए स्टेप्स:

  1. सबसे पहले, जिस प्रकार की एप्लिकेशन बनाना चाहते हैं, उसकी एक आइडिया सोचें।
  2. इसके बाद ऐप को पूरी तरह से डेवलप करें।
  3. फिर गूगल प्ले कंसोल अकाउंट बनाएं।
  4. इसके बाद अपनी ऐप को अपलोड करें।
  5. अब ऐप से संबंधित कुछ जानकारी दर्ज करें, जैसे स्क्रीनशॉट, आइकन, प्राइवेसी पॉलिसी इत्यादि।
  6. जब आपके ऐप को अधिक लोग इंस्टॉल कर लेंगे, तब आप गूगल AdMob और अन्य ऐड नेटवर्क लगाकर पैसे कमा सकते हैं।
READ Also  PM Subhadra Yojana 2024: हर साल महिलाओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये! जानिए पूरी जानकारी

नोट : यदि आप पहली बार गूगल प्ले कंसोल अकाउंट बना रहे हैं, तो इसके लिए $25 का एक बार का शुल्क देना होगा। ऐप डेवलप करने के लिए कई सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं, जैसे यूनिटी, एंड्रॉइड स्टूडियो आदि।

2. PAID APPS

इंटरनेट पर आपको ऐसे बहुत सारे ऐप्स और गेम्स मिल जाएंगे, जिन्हें मोबाइल में इंस्टॉल करने के लिए एक निश्चित कीमत देनी होती है। उसी प्रकार, आप भी अपने ऐप को डाउनलोड करने के लिए एक निश्चित कीमत चार्ज कर सकते हैं। इसका कुछ हिस्सा प्ले स्टोर रखता है, और बाकी रकम ऐप डेवलपर को मिलती है।

गूगल प्ले स्टोर आईडी कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल के जीमेल ऐप को खोलें।
  2. इसके बाद, क्रिएट अकाउंट या Add another account विकल्प को चुनें।
  3. अब अपना पहला नाम और अंतिम नाम दर्ज करें।
  4. उसके बाद, अपने लिए एक नया यूज़रनेम बनाएं।
  5. फिर एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं।
  6. इसके बाद अपनी जन्म तिथि और जेंडर चुनें।
  7. गूगल अकाउंट के टर्म्स एंड कंडीशन और प्राइवेसी पॉलिसी को पढ़कर उन्हें स्वीकार करें।
  8. फिर आपके दिए गए नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करें।
  9. इतना करते ही आपका गूगल अकाउंट बन जाएगा। अब आप इसी जीमेल के जरिए प्ले स्टोर में लॉगिन कर सकते हैं।

जरूरी बातें : गूगल प्ले स्टोर आईडी को गूगल अकाउंट भी कहा जाता है। आप accounts.google.com पर जाकर भी इसी प्रक्रिया का पालन करके अकाउंट बना सकते हैं।

FAQ – GOOGLE PLAYSTORE से कमाई संबंधित महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

Q1. क्या सच में गूगल प्ले स्टोर से पैसे कमा सकते हैं?

Ans. जी हां, अगर आपका कोई ऐप है जिसे आपने प्ले स्टोर पर अपलोड किया है और वह मुफ्त में इंस्टॉल किया जा सकता है, तो इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पैसे नहीं देती है। लेकिन अगर आपने गूगल प्ले स्टोर पर कोई Paid ऐप अपलोड किया है और कोई यूजर उसे इंस्टॉल करता है, तो उसकी कीमत का कुछ हिस्सा गूगल प्लेटफॉर्म रखता है और बाकी राशि Publisher के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

READ Also  Bijli Bill Mafi Yojana List 2024: बिजली बिल माफी की नई लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करें अपना नाम

Q2. क्या गूगल प्ले कंसोल अकाउंट बनाना फ्री है?

Ans. जी नहीं, अगर आपका पहले से कोई अकाउंट नहीं है और आप एक नया अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको केवल एक बार $25 शुल्क देना होगा। इसके बाद ही आप अपने ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड कर सकते हैं।

Q3. क्या गूगल प्ले स्टोर में पेड ऐप शेयर करने के लिए कीमत को खुद निर्धारित कर सकते हैं?

Ans. जी हां, यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप अपने ऐप की कीमत कितनी रखना चाहते हैं। प्लेटफॉर्म केवल पेड डाउनलोड पर कुछ कमीशन रखता है।

Q4. गूगल प्ले स्टोर में अकाउंट बनाने के लिए क्या चाहिए?

Ans. अगर आपके पास एक जीमेल खाता है, तो आप बड़ी आसानी गूगल प्ले स्टोर के लिए एकाउंट बना सकतें हैं जिसके बारे में ऊपर अच्छे से बताया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top