My Block My Pride Contest Bihar: प्रतियोगिता का अवलोकन
बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा “मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के छात्र भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से विभिन्न जिलों के अनुसार अलग-अलग विषयों पर लेख सामग्री पर आधारित है। आप घर बैठे आसानी से रजिस्ट्रेशन करके इसमें भाग ले सकते हैं।
My Block My Pride Contest Bihar: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
आपको बताना चाहते हैं कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएँ हैं और आपको यह भी बताएँगे कि आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ताकि आप ₹50,000 तक का पुरस्कार जीत सकें। पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता: प्रतियोगिता का स्वरूप
यह प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। हर ब्लॉक से एक प्रतिभागी को अपने ब्लॉक में किसी ऐसे स्थल की पहचान करनी होगी जो अब तक अनदेखा रहा है। ऐसे स्थल की पहचान करना, जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है।
महत्वपूर्ण दिनांक
- अधिकारिक सूचना जारी: 03 अक्टूबर 2024
- आवेदन की शुरुआत: 02 अक्टूबर 2024
- आवेदन की अंतिम तिथि: 01 नवम्बर 2024
MY BLOCK MY PRIDE CONTEST BIHAR: पुरस्कार
- **ज्यूरी अवॉर्ड**
- पहला पुरस्कार: ₹50,000 और प्रशस्ति पत्र
- दूसरा पुरस्कार: ₹45,000 और प्रशस्ति पत्र
- तीसरा पुरस्कार: ₹35,000 और प्रशस्ति पत्र
पिपुल्स च्वाईस अवॉर्ड
- पहला पुरस्कार: ₹50,000 और प्रशस्ति पत्र
- दूसरा पुरस्कार: ₹45,000 और प्रशस्ति पत्र
- तीसरा पुरस्कार: ₹35,000 और प्रशस्ति पत्र
प्रतियोगिता में क्या करना है
प्रतिभागियों को निम्नलिखित जानकारी अपनी प्रविष्टि में शामिल करनी होगी:
1. स्थले का नाम और पता
2. स्थल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व (अधिकतम 200 शब्दों में)
3. स्थल की 3 उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें (अधिकतम 10MB)
4. एक 30 सेकंड का वीडियो क्लिप (अधिकतम 100MB)
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- बिहार पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- “मेरा प्रखंड मेरा गौरव” प्रतियोगिता लिंक पर क्लिक करें।
- प्रविष्टि फॉर्म को ध्यान से भरें।
- अपनी प्रविष्टि जमा करें।
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए: [क्लिक करें]
- अधिकारिक नोटिस डाउनलोड के लिए: [क्लिक करें]
- अधिकारिक वेबसाइट: [क्लिक करें]
नोट:
किसी भी त्रुटि के लिए हम आपसे माफी चाहते हैं। यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।